देश की खबरें | गोवा: पर्रिकर के बेटे ने भाजपा के असंतुष्ट नेता से मिलने के अपने निर्णय का बचाव किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 24 जुलाई गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के प्रति उनकी निष्ठा पर महज इसलिए सवाल नहीं उठाया जा सकता कि एक दिन पहले वह पार्टी के एक असंतुष्ट नेता से मिले थे।

उत्पल पर्रिकर ने पूर्व विधायक किरण कांदोलकर से मुलकात की थी।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड की सरकार अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा में भाग लेने की दी अनुमति: 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि कांदोलकर ने पखवाड़े भर पहले अपनी खुद की पार्टी बनाने की धमकी देते हुए कहा था कि भाजपा में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है।

कांदोलकर ने बृहस्पतिवार को उत्पल के आवास पर उनसे मुलाकात की, जसके बाद भाजपा में अटकलें लगाई जाने लगी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: 85 साल की दादी दो वक्त की रोटी के लिए पुणे के सड़कों पर दिखाती हैं लाठी काठी का हैरान कर देने वाला करतब, देखें VIDEO.

इस मुलाकात के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने कहा कि इसमें कुछ भी गोपनीय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं चाहता तो उनके साथ तस्वीरें लिये जाने से बच सकता था, या उनसे किसी गुप्त स्थान पर मिलता। ’’

उन्होंने कहा कि कांदोलकर उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने उनके दिवंगत पिता के साथ काम किया था और इसलिए जब पूर्व विधायक ने उनसे मिलने को कहा , तब वह मना नहीं कर पाये।

उत्पल ने कहा, ‘‘कोई संदेह नहीं होना चाहिए। मैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)