देश की खबरें | गोवा सरकार अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए एसओपी बनाएगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणली, 18 सितंबर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाएगी कि राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में हल्के, मध्यम और गंभीर लक्षणों के साथ भर्ती कोविड-19 मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो।

राणे ने यह बयान बुहस्पतिवार को गोवा में कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दिया। बता दें कि राज्य में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़े | Air India Express to Dubai Airports suspended: दुबई में एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर 2 अक्टूबर तक रोक, कोरोना पॉजिटिव मरीज द्वारा यात्रा किए जाने के दूसरे मामले के सामने आने के बाद लिया फैसला.

आधिकारिक बयान में स्वास्थ्य मंत्री के के हवाले से कहा गया कि सभी मरीजों को चाहे उनमें हल्के, मध्यम दर्जे के या गंभीर लक्षण है समय पर ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए एसओपी बनायी जाएगी। उन्होंने यह बात बैठक के बाद कही।

उन्होंने कहा कि गोवा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में आने वाले कोविड-19 के मरीजों का कोविड-19 वार्ड में बिना देरी इलाज किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Cylinder Blast in Mumbai: वर्ली में एनी बेसेंट रोड पर मनीष कमर्शियल सेंटर में हुआ धमाका, एक महिला जख्मी.

राणे ने कहा कि एनिथिसिया तकनीशियन को प्रशिक्षित कर वार्ड में या दूर से मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा।

किसी को भी विशेष सुविधा नहीं देने के रुख पर कायम रहते हुए राणे ने कहा कि सभी जरूरतमंद मरीज के लिए बिस्तर उपलब्ध कराया जाएगा, कोई वीआईपी (अति विशिष्ठ व्यक्ति) संस्कृति नहीं होगी।

उन्होंने का कहा कि मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देने का अंतिम प्राधिकार कोविड-19 अस्पतालों में मौजूद नोडल अधिकारी का होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)