देश की खबरें | बच्ची से सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 14 अक्टूबर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बार-बार सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन आरोपियों को बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के चलते केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, शुरू किया ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान.

उन्होंने कहा कि बच्ची के परिजन की शिकायत के अनुसार तीनों आरोपियों ने इस बच्ची से ऑनलाइन गेम पबजी के दौरान दोस्ती करके उसे बहला फुसलाकर शहर के गौतम नगर पुलिस थाना इलाके में ले जाकर इस साल सितंबर माह में सामूहिक बलात्कार किया और इसका वीडियो भी बना लिया।

श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद आरोपी बच्ची को इस वीडियो को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे तथा उसके साथ कई बार सामूहिक बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | NDMC मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स 16 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर ‘वेतन न देने’ को लेकर करेंगे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि बुधवार को बच्ची की मां को शंका हुई तो पूछताछ में बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बता दी, जिसके बाद उन्होंने अशोका गार्डन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)