देश की खबरें | संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते जर्मनी, फ्रांस नए लॉकडाउन के लिए तैयार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फ्रांस में बाजार आज कम ही खुले क्योंकि राष्ट्रपति एमैन्युएल मैक्रों शाम के समय टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संबोधन में कड़े कदमों की घोषणा करेंगे।

देश में डॉक्टर सरकार से यह उल्लेख करते हुए नया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू करने का आह्वान कर रहे हैं कि देश में आधे से अधिक गहन चिकित्सा कक्ष अब कोविड-19 रोगियों से भरे हैं।

यह भी पढ़े | Union Minister Smriti Irani Tests Positive For Covid-19: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

मंगलवार को देश में महामारी से 523 और लोगों की मौत हो गई तथा 33,417 नए मामले सामने आए।

बेल्जियम, नीदरलैंड, स्पेन और चेक गणराज्य में भी संक्रमण के मामलों में इसी तरह की वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़े | CAT 2020 Admit Card Released: कैट परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड.

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भी देश के 16 राज्यों के गवर्नरों पर बुधवार को आंशिक लॉकडाउन की घोषणा करने का दबाव बना रही हैं।

जर्मनी में नए प्रतिबंधों की योजना का विरोध हो रहा है और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े हजारों लोग बर्लिन के ब्रांडनबर्ग गेट क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)