विदेश की खबरें | जॉर्जिया: एक बैंक में बंधक बनाए गए 43 लोगों को मुक्त कराया गया

पुलिस द्वारा यह घोषणा स्थानीय मीडिया में बंदूकधारी द्वारा तीन बंधकों के साथ इमारत से भागने की खबर के महज कुछ देर बार की गई।

सशस्त्र हमलावर ने पश्चिमी जॉर्जिया के जुगदीदी कस्बे में बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाया था।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

जॉर्जिया के गृह मंत्री ने बंधकों की संख्या और हमलावर की मांग को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावर ने पांच लाख डॉलर नकद की मांग की है।

जॉर्जिया के राष्ट्रीय टीवी चैनल मत्वारी ने खबर दी कि हमलावर के पास हथगोले हैं। इसके साथ ही तस्वीर प्रसारित की जिसमें बंधक लोग जमीन पर बैठे हैं और सैन्य वर्दी पहने नकाबपोश हमलावर राइफल के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़े | Brazil: ऑक्सफर्ड-AstraZeneca की COVID-19 Vaccine ट्रायल के वॉलंटिअर की मौत, परीक्षण जारी रहेगा.

जॉर्जिया के कई टेलीविजन चैनलों ने खबरें प्रसारित की हैं कि हमलावर ने इमारत छोड़ दी है और अपने साथ तीन बंधकों को अज्ञात स्थान पर ले गया है। दो टेलीविजन चैनलों ने तस्वीर प्रसारित की जिसमें हमलावर तीन बंधकों के साथ इमारत से बाहर निकलता दिख रहा है।

खबरों के मुताबिक तीन में से एक बंधक संभवत: स्थानीय पुलिस के प्रमुख हैं जो हमलावर के साथ बातचीत में शामिल थे।

गृह मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार तड़के जारी बयान के मुताबिक 43 बंधकों को मुक्त करा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस का अभियान जारी है। हालांकि, बयान में बंदूकधारी द्वारा तीन बंधकों को साथ ले जाने के बारे में टिप्पणी नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)