जयपुर, दो जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को जलदाय मंत्री महेश जोशी के खिलाफ कार्रवाई की संभावना से इनकार किया। जोशी के बेटे रोहित जोशी पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था।
दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी के खिलाफ पिछले महीने जयपुर की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
जब गहलोत से जलदाय विभाग के मंत्री महेश जोशी पर कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्री के खिलाफ कोई आरोप नहीं है इसलिये उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने गुलाब सिंह शक्तावत, बाबू लाल नागर और महीपाल मदेरणा के मामलों को सीबीआई जांच को भेजा था क्योंकि उन पर सीधे आरोप थे।
उन्होंने कहा कि महेश जोशी का मामला अलग है उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है यह उनके परिवार के सदस्य से जुडा मामला है।
गहलोत के पहले कार्यकाल में गुलाब सिंह शक्तावत मंत्री थे जबकि बाबूलाल नागर और महीपाल मदेरणा उनके दूसरे कार्यकाल में मंत्री थे।
2003 में गुलाब सिंह शक्तावत के घरेलू नौकर की मौत के मामलें की जांच सीबीआई को दी गई थी जबकि बाबूलाल नागर एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी थे और 2013 में सीबीआई की जांच के आदेश दिये गये थे। इसी तरह महीपाल मदेरणा भंवरी देवी अपहरण और हतया मामलें में आरोपी थे और 2011 में मामलें की जांच सीबीआई द्वारा की गई थी।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY