जरुरी जानकारी | गति ने शशि किरण शेट्टी को चेयरमैन नियुक्त किया

मुंबई, 25 जुलाई एक्सप्रेस लॉजिस्टिक (रसद) कंपनी गति ने ऑल कार्गो लॉजिस्टिक्स के संस्थापक-चेयरमैन शशि किरण शेट्टी को विलय के बाद सामने आयी इकाई का नया चेयरमैन नियुक्त किया है।

ऑल कार्गो ने खुली पेशकश के जरिये हैदराबाद की कंपनी गति की 46.83 प्रतिशत हिस्सेदारी का अप्रैल में 416 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

शेट्टी की नियुक्ति गैर-कार्यकारी चेयरमैन के एल चुग के 24 जुलाई को पद छोड़ने के बाद की गयी है।

ऑलकार्गो ने शनिवार को बयान में कहा कि इस कदम से एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनी के बदलाव में तेजी आयेगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

गति के निदेशक मंडल में पहले से ही स्वतंत्र निदेशक के रूप में ऑलकार्गो के संयुक्त प्रबंध निदेशक आदर्श हेगड़े और मुख्य निवेश अधिकारी जतिन चोकशी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 2023 तक एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स उद्योग के 48 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)