एजेंसी न्यूज

फ्रांसीसी मंत्री ने फुटबाल क्लबों की आलोचना की, सत्र समाप्त करने की अपील की

पूर्व ओलंपिक तैराक मार्सिनीनु ने रेडियो स्टेशन आरटीएल से कहा, ‘‘फैसला करना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने जो संकेत दिये हैं वे स्पष्ट हैं। उम्मीद है कि खेल संस्थाएं अपनी जिम्मेदारियां समझेंगी। ’’

फ्रांसीसी मंत्री ने फुटबाल क्लबों की आलोचना की, सत्र समाप्त करने की अपील की

लीग की टेलीकान्फ्रेंस के जरिये अभी बैठक होनी है क्योंकि फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुआर्ड फिलिप ने कहा था कि 2019-20 का पेशेवर खेल सत्र विशेषकर फुटबाल फिर से शुरू नहीं हो सकता है।

पूर्व ओलंपिक तैराक मार्सिनीनु ने रेडियो स्टेशन आरटीएल से कहा, ‘‘फैसला करना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने जो संकेत दिये हैं वे स्पष्ट हैं। उम्मीद है कि खेल संस्थाएं अपनी जिम्मेदारियां समझेंगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस सत्र को अगस्त में शुरू करना प्रधानमंत्री के बयान और सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ होगा। ’’

मार्सिनीनु ने फ्रांस के पेशेवर खेलों विशेषकर फुटबाल की कोरोना वायरस के समय के व्यवहार के लिये आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘हर स्तर पर सभी को एकजुट होना चाहिए। पेशेवर खेलों में शुरू से हमें ऐसा देखने को नहीं मिला। ’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).