विदेश की खबरें | फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने सैनिकों के लिए वायरस सुरक्षा के संबंध में देश को गुमराह करने की बात कबूली

रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने यह खुलासा सीनेट की जांच समिति के समक्ष किया जो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सरकार की विश्वसनीयता के लिए एक झटका है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरान कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को नये प्रतिबंधों की घोषणा कर सकते है।

यह भी पढ़े | Anti-China Protest in Nepal: चीन से अब नेपाल भी परेशान, काठमांडू में दूतावास के बाहर प्रदर्शन, ड्रैगन द्वारा अतिक्रमण का आरोप.

रक्षा मंत्री ने कहा कि जनवरी में जब चीन वुहान शहर को बंद कर रहा था तो फ्रांस सरकार ने वहां से अपने नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए उड़ानों की शुरूआत की। वुहान से इस तरह की पहली उड़ान 31 जनवरी को वापस आई थी।

फ्रांस में कोरोना वायरस से 31,400 लोगों की मौत हो चुकी है और इस महामारी से मृतकों के मामले में फ्रांस यूरोप में ब्रिटेन और इटली के बाद तीसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़े | Eiffel Tower: पेरिस में एफिल टॉवर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाइ गई.

फ्रांस में अब एक दिन में वायरस के लगभग 10,000 नये मामले सामने आ रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)