देश की खबरें | मुम्बई में 244 केन्द्रों पर कोविड-19 की मुफ्त जांच
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, दो नवम्बर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार से शहर मे 244 केन्द्रों पर कोविड-19 की मुफ्त जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही मुम्बई में अब 300 से अधिक केन्द्रों पर कोविड-19 की जांच हो रही है।

यह भी पढ़े | Schools Reopen: असम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कोविड-19 सख्त नियमों के साथ फिर खुले स्कूल, देखें तस्वीरें.

बीएमसी ने रविवार को जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया कि लोग कोविड-19 का कोई भी लक्षण होने पर 1916 पर फोन कर सकते हैं। इसके लिए एक वेबसाइट भी जारी की गई है, जिस पर लोग उनके घर के करीब मौजूद जांच केन्द्र के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार बीएमसी के अस्पतालों और ‘डिस्पेंसरी’ के 244 केन्द्रों पर कोविड-19 की मुफ्त जांच शुरू की गई है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: दरक रहे दलित वोट बचाने की मायावती को सता रही चिंता.

उसने कहा कि कुछ केन्द्रों पर ‘आरटी-पीसीआर’ जांच भी की जा रही है। वहीं अन्य केन्द्रों पर ‘एंटीजन’ जांच की जा रही है।

मुम्बई में अभी तक कोविड-19 के कुल 2,58,405 मामले सामने आ चुके हैं और 10,318 लोगों की इससे मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)