उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा, ‘‘बच्चे और एक वयस्क व्यक्ति मौत से जूझ रहे हैं।’’ उन्होंने अल्पाइन शहर एनेंसी में हुए हमले को ‘पूरी तरह से कायराना हमला’ करार दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र स्तब्ध है।’’
गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने कहा कि हमले की यह घटना एनेंसी शहर में हुई। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। नेशनल पुलिस ने बताया कि हमलावर की उम्र 30 से 39 वर्ष के बीच है।
स्थानीय पुलिस ने कहा कि हमले में घायल हुए चार बच्चों की उम्र पांच साल से कम है।
नेशनल पुलिस ने बताया कि इन घायल बच्चों में दो की उम्र करीब तीन साल है, उन्हें जानलेवा चोटें आई हैं। एक वयस्क व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
स्थानीय पुलिस ने कहा कि एक और वयस्क व्यक्ति घायल हुआ है और एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्होंने उसके बारे में कोई और विवरण नहीं दिया और वयस्क घायलों की संख्या में विसंगति को भी अभी स्पष्ट नहीं किया।
स्थानीय सांसद एंटनी आरमंड ने कहा कि बच्चों पर एक पार्क के मैदान में हमला किया गया।
पेरिस में नेशनल एसेंबली भवन में बीएफएमटीवी से बातचीतम में उन्होंने कहा कि पीड़ितों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं और उन पर क्रूरता से हमला किया गया। हमला एक प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ।
पेरिस में, सांसदों ने संसद की कार्यवाही रोककर एक मिनट का मौन रखा।
सदन के अध्यक्ष येल ब्राउन पिवेत ने कहा, ‘‘कुछ छोटे बच्चों की हालत नाजुक है और मैं आपसे उनके परिवार के लिए एक मिनट का मौन रखने का अनुरोध करता हूं।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY