फ्रांस ने धार्मिक सभाएं शुरू करने की अनुमति दी

धार्मिक नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया लेकिन कहा कि आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने में थोड़ा समय लगेगा।

कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए फ्रांस के धार्मिक स्थलों में जाने वाले श्रद्धालुओं का मास्क पहनना और प्रवेश करने से पहले हाथ धोना अनिवार्य होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बरकरार रखनी होगी।

फ्रांस सरकार ने धार्मिक कार्यक्रम के लिए एकत्र होने और इसके आयोजनों पर दो जून तक प्रतिबंध लगा दिया था जबकि दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पिछले सप्ताह खोलने की अनुमति दे दी थी।

देश की सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था राज्य परिषद ने प्रतिबंध समाप्त कर दिया और सरकार ने धार्मिक सभाएं शुरू करने की शनिवार को घोषणा की।

‘फ्रेंच बिशप्स कॉन्फ्रेंस’ ने कहा कि वह गिरजाघर के नेताओं के साथ मिलकर इन्हें खोलने की तैयारी करेगा।

वहीं, पेरिस की मुख्य मस्जिद के इमाम ने कहा कि वह रविवार को होने वाली ईद की नमाज के लिए इसे दोबारा खोलने की तैयारी तुरंत नहीं कर पाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)