देश की खबरें | गुजरात में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का चौथा आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जामनगर, पांच अक्टूबर गुजरात के जामनगर में 17 वर्षीय किशोरी के बलात्कार का फरार आरोपी सोमवार को पकड़ा गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति.

इससे एक दिन पहले आरोपी के तीन कथित सहयोगी गिरफ्तार किए गए थे।

किशोरी के साथ चार व्यक्तियों ने 28 सितंबर को सामूहिक बलात्कार किया था जिनमें से एक को पीड़िता जानती थी।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में भी नहीं रुका शिक्षा का प्रवाह, CM भूपेश बघेल के ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ पहल ने संवारा बच्चों का भविष्य.

घटना के दो दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बुद्ध भाटिया, मयूर भाटिया और देवकरण गढ़वी को गिरफ्तार किया था।

सोमवार को यहां जमखंबालिया से चौथे आरोपी मोहित अंबालिया को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पाक्सो कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुजरात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लीलाबेन अंकोलिया ने कहा कि यह त्रासद और निंदनीय घटना है।

उन्होंने कहा कि किशोरी की सहायता के लिए एक दल भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)