पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत, 20 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के एक आतंकवादी के आत्मघाती हमले में सुरक्षा बल के कम से कम चार जवानों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: unsplash)

कराची,5 सितंबर: पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (Terrorist organization Tehreek-e-Taliban) (टीटीपी) के एक आतंकवादी के आत्मघाती हमले में सुरक्षा बल के कम से कम चार जवानों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.क्वेटा पुलिस के उप महानिरीक्षक अजहर अकरम ने कहा कि हमलावर ने क्वेटा में मस्तुंग मार्ग पर फ्रंटियर कोर की चौकी को निशाना बनाया.उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि आत्मघाती हमलावर विस्फोटक से लदी बाइक पर सवार था और उसने अपनी बाइक को फ्रंटियर कोर के जवानों को ले जा रही गाड़ी में भिड़ा दिया. यह भी पढ़े: Pakistan: क्वेटा आत्मघाती विस्फोट में 3 लोगों की मौत, 20 घायल- 5 से 6 किलो विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका

उन्होंने कहा, “ बम निष्क्रिय दस्ते ने अंदाज़ा लगाया है कि बाइक पर छह किलोग्राम विस्फोटक लदा था. ’अकरम ने पुष्टि की कि विस्फोट में चार लोगों की मौत हुई है और 20 अन्य जख्मी हुए हैं जिनमें 18 सुरक्षा कर्मी और दो राहगीर हैं. उनके मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.वहीं बलूचिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग के मुताबिक,धमाका ‘‘आत्मघाती हमला’’ था और सोना खान चौकी के निकट किया गया था.आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) में हमले की जिम्मेदारी ली है. इसने संकेत मिलता है कि काबुल में सत्ता परिवर्तन होने के बावजूद पाकिस्तान की परेशानी खत्म नहीं हो रही है, क्योंकि मुल्क को उम्मीद थी कि तालिबान टीटीबी के आतंकियों पर नकेल कसेगा जो अफगानिस्तान में छुपे हुए हैं.सुरक्षा बलों ने बताया कि हमले में जिस वाहन को निशाना बनाया गया वह हजारा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सब्जी विक्रेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात था.प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की है.

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ क्वेटा के मस्तुंग मार्ग पर फ्रंटियर कोर की चौकी पर टीटीपी के आत्मघाती हमले की निंदा करता हूं. शहीदों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. विदेश समर्थित आतंकवादियों से हमें बचाने के लिए सुरक्षा बलों और उनके बलिदानों को सलाम करता हूं. ’’बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव ने भी हमले की निंदा की है.उन्होंने कहा,‘‘ सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अनगिनत बलिदान दिए हैं. पूरा देश शहीदों का ऋणी है. हम अपनी पूरी ताकत के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे. ऐसे हमले हमारे बलों के हौंसले नहीं डिगा सकते. ’’विपक्ष दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने भी हमले की निंदा की और कहा कि कानून-व्यवस्था का बिगड़ना चिंता का विषय है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड