नासिक, दो सितंबर महाराष्ट्र के पूर्व रणजी खिलाड़ी शेखर गवली की महाराष्ट्र के नासिक जिले में 250 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र के लिए दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले 45 साल के गवली मंगलवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ नासिक के इगतपुरी हिल स्टेशन में ट्रेकिंग के लिए गए थे।
पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर संतुलन बिगड़ने के कारण वह खाई में गिर गए।
इगतपुरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘उनका शव बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सदस्यों को सौंपा जाएगा।’’
यह भी पढ़े | पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: कोच मिस्बाह उल हक के इस काम से भड़के इंजमाम.
गवली इससे पहले महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के सहायक कोच थे और फिलहाल अंडर-23 टीम के फिटनेस ट्रेनर की भूमिका निभा रहे थे।
गवली दायें हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिनर थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY