चेन्नई, 15 अक्टूबर तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम को उनके 89वें जन्मदिवस पर याद किया गया और कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामेश्वरम में कलाम के परिवार के सदस्यों के साथ दलाई लामा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की और पूर्व राष्ट्रपति के साथ अपने जुड़ाव को याद किया।
इस बातचीत के दौरान दलाई लामा ने वैश्विक शांति की आवश्यकता पर जोर दिया।
बाद में, कलाम के परिवार के सदस्यों और जिलाधिकारी के. वीरराघव राव और अन्य लोगों ने पीकारंबू स्थित कलाम की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कलाम के जन्मदिवस के मौके पर राव ने 1,000 पौधारोपण करने के अभियान की भी शुरुआत की।
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भी यहां राजभवन में कलाम की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने ट्वीट कर कलाम को श्रद्धांजलि दी और उन्हें युवाओं का मार्गदर्शक करार दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY