बेंगलुरु, 20 अप्रैल कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट में स्थित अपने आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।
पुलिस ने बताया कि उनके शव पर चोट के निशान हैं, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई होगी।
साल 1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी।
उन्हें एक मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।
सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस को परिवार के किसी करीबी सदस्य के इसमें शामिल होने का संदेह है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY