David Johnson Dies: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की बालकनी से गिरने के कारण मौत, खेल जगत दिग्गजों ने जताया शोक

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी

डेविड जॉनसन

David Johnson Dies: बेंगलुरु, 20 जून भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन की अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वह 52 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. जॉनसन अपने घर के पास में ही क्रिकेट अकादमी चला रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे. केएससीए के अधिकारी ने पीटीआई से कहा,‘‘हमें बताया गया कि वह अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिर गए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’’ यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर डेविड जॉनसन का 52 साल की उम्र में निधन, बेंगलुरु में बालकनी से गिरने से हुई मौत

जॉनसन ने भारत की तरफ से दो टेस्ट मैच खेले. उन्होंने कुल 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले. वह कर्नाटक की उस मजबूत गेंदबाजी इकाई का हिस्सा थे जिसमें अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, वेंकटेश प्रसाद और डोडा गणेश शामिल थे.

भारत के पूर्व गेंदबाज और जॉनसन के लंबे समय तक साथी रहे गणेश ने कहा,‘‘यह बेहद दुखद खबर है क्योंकि हम टेनिस क्रिकेट के दिनों से ही एक क्लब जय कर्नाटक की तरफ से खेला करते थे.’’

उन्होंने कहा,‘‘इसके बाद हम राज्य और देश के लिए भी साथ में खेले। कर्नाटक का यह गेंदबाजी आक्रमण लंबे समय तक भारतीय गेंदबाजी आक्रमण दे रहा. असल में एक समय राहुल द्रविड़ सहित कर्नाटक के छह खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा थे. मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य राज्य के नाम पर यह उपलब्धि होगी.’’

दिग्गज लेकर स्पिनर अनिल कुंबले ने भी जॉनसन के निधन पर शोक व्यक्त किया.

कुंबले ने एक्स पर पोस्ट किया,‘‘क्रिकेट के दिनों के मेरे साथी डेविड जॉनसन के निधन से बेहद दुखी हूं. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। बेनी तुम बहुत जल्दी चले गए.’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भी जॉनसन के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

शाह ने एक्स पर लिखा,‘‘पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना. खेल में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Series 2026: न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, चटकाए है सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड