देश की खबरें | कोष के गबन के आरोप में रेलीगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार : पुलिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पुलिस ने करीब 2397 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में रेलीगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश -II में रहने वाले मनिंदर सिंह (56) एवं फरीदाबाद के रहने वाले नरेंद्र कुमार गौशल (56) को दिल्ली पुलिस की आ​र्थिक अपराध शाखा ने ​गिरफ्तार किया है ।

यह भी पढ़े | Ankhi Das Step Down from Her Post: फेसबुक इंडिया की पॉलिसी हेड अंखी दास ने दिया अपने पद से इस्तीफा- रिपोर्ट.

पुलिस के अनुसार मनिंदर सिंह 2017 में रेलीगेयर समूह के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे । वह रिण वितरण के लिये समूह के जोखिम प्रबंधन समिति के सदस्य भी थे ।

सिंह एवं एक अन्य कवि अरोरा ने कथित रूप से करीब 700 करोड़ रुपये का 13 कॉरपोरेट कर्ज मंजूर किया और नकली संस्थाओं को रिण दिया जिससे कंपनी के प्रोमोटरों को फायदा हुआ ।

यह भी पढ़े | Initiative Of RPF: ट्रेन में अकेले यात्रा करनेवाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू ‘मेरीसहेली’ अभियान, आरपीएफ टीम करेगी काउंसिलिंग.

सिंह कथित तौर पर रेलिगेयर ग्रुप के प्रोमोटरों — मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह — के साथ एक बड़ी आपराधिक साजिश का हिस्सा थे।

आर्क फाइनेंस लिमिटेड, डिसेंट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और निशु फिनलेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोमोटर-निदेशक गौशल ने कथित रूप से रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) और इन नकली संस्थाओं के बीच आर्थिक लेनदेन की सुविधा प्रदान की थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)