देश की खबरें | अरुणाचल के पूर्व मंत्री जे टी तकाम का निधन

उन्होंने बताया कि एक अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जे जाते समय उनका निधन हुआ।

उन्होंने बताया कि तकाम लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल ले जाते समय बोगीबील ब्रिज के पास करीब एक बजकर 30 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

मस्तिष्काघात की आशंका के बाद पूर्व मंत्री को डिब्रूगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था।

वह 54 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां हैं।

तकाम 1999 में पहली बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के टिकट पर याचुली विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वह अरुणाचल सरकार में मत्स्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे।

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) डॉ बी डी मिश्रा, मुख्यमंत्री पेमा खांडू और विधानसभा अध्यक्ष पसांग दोर्जी सोना ने तकाम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)