देश की खबरें | बिहार के अररिया में 40 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अररिया, 22 अगस्त बिहार के अररिया जिले में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर शनिवार को 400 पेटी विदेशी शराब जब्त की जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इस मामले में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

सिमरहा पुलिस थाने के प्रभारी एमए हैदरी ने बताया कि खुफिया सूचना पर संयुक्त दल ने सिमराहा बजार के नजदीक अररिया-फारबिसगंज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर मक्के से लदे ट्रक को रुकवाया और उसमें 400 पेटी विदेशी शराब बरामद की।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का दावा, साल के अंत तक तैयार हो जाएगी कोरोना वायरस की दवा.

आबकारी विभाग के अधिकारी के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

हैदरी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार ट्रक चालक उत्तरप्रदेश स्थित बदायूं जिले के फैजगंज का रहने वाला है और उसके खिलाफ बिहार मद्यपान निषेध कानून-2016 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | Telangana Fire: वायु सेना अकादमी के पास स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं.

उन्होंने बताया कि शराब पश्चिम बंगाल से अररिया के रास्ते मुजफ्फरपुर ले जायी जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि पांच अप्रैल 2016 से बिहार में शराब बंदी लागू है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)