यू्क्रेन में बड़ी संख्या में लोग रूसी बमबारी और बिजली तथा पानी की कमी से जूझ रहे हैं और नये साल का जश्न यहां फीका रहने की संभावना है क्योंकि 10 महीने पहले रूस द्वारा शुरू किया गया युद्ध जारी है।
शनिवार को नये रूसी हमलों में देशभर में विस्फोट हुए।
शनिवार की सुबह कीव के केंद्रीय रेलवे स्टेशन पर, अपनी वर्दी में माइकयटा गुलाब के गुलदस्ते के साथ अपनी पत्नी वेलेरिया के पोलैंड से आने के लिए प्लेटफॉर्म 9 पर इंतजार कर रहा था। उन्होंने अपनी पत्नी को छह महीने से नहीं देखा था।
वेलेरिया को गले लगाने और चूमने के बाद उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘यह वास्तव में बहुत कठिन था, आप जानते हैं, इतना लंबा इंतजार करना।’’
एक अन्य सैनिक, वासिल खोमको (42) खुशी से अपनी बेटी याना और पत्नी गैल्याना से मिले, जो युद्ध के कारण स्लोवाकिया में रह रही थीं, लेकिन नये साल का जश्न साथ मनाने के लिए वे कीव लौटी थीं।
फरवरी में पुरुरष यूक्रेन में ही रह गये थे जबकि उनके परिवार की महिलाएं-- पत्नी, माताएं, बहने सुरक्षा की खातिर छोटे बच्चों के साथ ट्रेन से देश से बाहर चली गयी थीं। लेकिन साल के आखिर में उनमें कई अपने परिजनों के साथ नया साल मनाने के लिए रुसी हमलों के बावजूद कीव लौटी हैं।
रूसी हमलों में बिजली आपूर्ति को निशाना बनाया जा रहा है जिससे लाखों लोग बिजली और पानी की कमी से जूझ रहे हैं।
कीव में अपने मित्र डेनियल लियाशचेंको को देखने की लालसा के बावजूद, कोलोमीएट्स रूसी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से भयभीत है।
लियाशचेंको ने कहा कि हालांकि उनके घर में बिजली नहीं है, लेकिन वे अपने परिवार और अपनी बिल्ली के साथ 2023 का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
इस बीच शनिवार को देशभर में विस्फोटों की कई आवाज सुनी गई, और कई क्षेत्रों में हवाई सुरक्षा को बढ़ा दिया गया।
राजधानी के मेयर विटाली क्लिट्सको ने बताया कि कीव में हुए विस्फोटों में से एक सोलोमियांस्की प्रांत की बहुमंजिला इमारतों के बीच एक रिहायशी इलाके में हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY