एजेंसी न्यूज

'Flying Beast' Pilot Gaurav Taneja Case: पायलट के सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप की जांच कर रहा डीजीसीए

विमानन नियामक द्वारा एअर एशिया इंडिया की जांच की जा रही है, जिसके एक पायलट ने कथित तौर पर कम कीमत वाले विमान के जरिए सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।. यह पायलट एक मशहूर यूट्यूब चैनल चलाता है.

'Flying Beast' Pilot Gaurav Taneja Case: पायलट के सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप की जांच कर रहा डीजीसीए
एयर एशिया (Photo Credits-ANI Twitter)

 'Flying beast' Pilot Gaurav Taneja Case: विमानन नियामक द्वारा एअर एशिया इंडिया की जांच की जा रही है, जिसके एक पायलट ने कथित तौर पर कम कीमत वाले विमान के जरिए सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. यह पायलट एक मशहूर यूट्यूब चैनल चलाता है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. गौरव तनेजा ने रविवार को ट्वीट किया कि एअर एशिया ने उसे एक विमान और इसके यात्रियों के सुरक्षित संचालन के पक्ष में खड़े रहने के कारण निलंबित कर दिया.

सोमवार को, उन्होंने एक विस्तृत वीडियो '' पायलट की नौकरी से मेरे निलंबित होने के पीछे के कारण'' शीर्षक से यूट्यूब पर एक पोस्ट डाला. वहीं, एअर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, '' एअर एशिया इंडिया पूरी मजबूती से ''सुरक्षा प्रथम'' के अपने सिद्धांतों पर कायम है. हमारे हर संचालन में अतिथि की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम इस मामले में डीजीसीए के साथ सहयोग कर रहे हैं.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).