ईटानगर, पांच जून अरुणाचल प्रदेश के सुदूरवर्ती शि-योमि जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने के कारण आई बाढ़ में पुल बह जाने से सड़क संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बुधवार रात को आलो-मेचुका रोड पर यापिक गांव के पास आरसीसी पुल के बाढ़ में टूट कर बह जाने के बाद चीन की सीमा से सटे शि-योमि जिले का संपर्क देश के बाकी हिस्सा से टूट गया।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 182 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारियों ने बताया कि जिले तक लोगों की आवाजाही और आवश्यक वस्तुओं का परिवहन बुरी तरह से प्रभावित होगा क्योंकि पुल को बहाल करने में कई दिन लगेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि मेचुका और आलो के बीच यात्रा करने वाले लोग भी फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.
इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, राज्य विधानसभा अध्यक्ष पासंग डी सोना ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से युद्धस्तर पर काम करके पुल को बहाल करने का आग्रह किया है। सोना इस जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट स्थित बीआरओ की परियोजना ब्रह्मांक के मुख्य अभियंता को लिखे पत्र में, अध्यक्ष ने कहा है ‘‘ आलो-मेचुका रोड पूरे शि-योमी जिले में लोगों की आवाजाही, आवश्यक वस्तुओं, जीवनरक्षक दवाओं, निर्माण सामग्री के परिवहन और रक्षा कर्मियों की आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक सड़क है। लोगों की समस्याएं दूर करने और संपर्क बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर इस पुल का निर्माण करना जरूरी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY