देश की खबरें | मुंबई में बारिश के हालात को देखते हुए तैयार हैं एनडीआरएफ के पांच दल: वडेट्टीवार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 सितंबर महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को कहा कि मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में भारी बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के पांच दल तैयार किए गए हैं।

मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार की रात से भारी बारिश हुई जिससे महानगर के कई हिस्सों में कमर तक पानी भर गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: बेहद दिलचस्प होती जा रही है मध्यप्रदेश उपचुनावों की जंग, किसानों पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर के आसार.

वडेट्टीवार ने एक वक्तव्य में कहा कि भारी बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे है।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना महामारी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, नॉन-कोविड अस्पतालों में OPD संचालित करने के लिए दिए निर्देश.

उन्होंने ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)