देश की खबरें | जहरीली गैस से पांच लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोण्डा (उप्र), आठ सितम्बर गोण्डा जिले के शहर कोतवाली इलाके में एक बछड़े को निकालने के लिए कुएं में उतरे पांच लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के राजा मोहल्ले में एक सूखे कुएं में मंगलवार को गाय का एक बछड़ा गिर गया था। उसे निकालने के लिए एकत्रित मोहल्ले के लोगों में से एक सीढ़ी के सहारे कुंए में उतर गया।

यह भी पढ़े | Rhea Chakraborty Arrested By NCB: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा- रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी ड्रग्स तस्करों के साथ उनके संबंधों को उजागर करती है.

उन्होंने कहा कि कुएं में जहरीली गैस होने के कारण वह बेहोश होने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर एक के बाद चार अन्य लोग कुएं में उतरे और सभी बेहोश हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, दमकलकर्मियों तथा नगरपालिका की टीम ने काफी प्रयास के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में राबड़ी देवी के घर के बाहर आरजेडी नेताओं ने लगाए पोस्टर, तेजस्वी यादव को अर्जुन तो तेजप्रताप को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया.

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में वैभव (18), दिनेश (30), रवि शंकर (36), विष्णु दयाल (35) और मन्नू सैनी (36) शामिल हैं।

जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि मृतकों के परिजन को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)