देश की खबरें | नोएडा में 13 वर्षीय छात्रा के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया, दो गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 29 सितंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा सोमवार की देर रात अपने घर से बाहर जा रही थी, तभी शोएब, जुनैद खान, नदीम, अफसीन तथा आदिर नामक पांच लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया।

यह भी पढ़े | By-Elections 2020 Date: लोकसभा की 1 और विधानसभा की 56 सीटों पर तीन और सात नवंबर डालें जाएंगे वोट, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान.

उन्होंने बताया कि पांचों ने किशोरी का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया जब उसने विरोध किया तो पांचों ने उसके साथ मारपीट की।

सिंह ने बताया कि किसी तरह से बचकर किशोरी अपने घर गई। वहां भी पहुंचे आरोपियों का जब लड़की के भाई-भाभी ने विरोध किया तो इन लोगों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में उभरा तीसरा मोर्चा, BSP और JPS के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, क्या मायावती की एंट्री से दलित वोटर होंगे प्रभावित?.

उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा लोगों ने शोएब और जुनैद को पकड़ लिया जबकि उनके तीन साथी मौके से भाग गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)