सिवनी (मप्र), 26 दिसंबर कर्नाटक से मध्यप्रदेश को मिले पांच नर हाथियों का दल प्रदेश के पेंच बाघ अभयारण्य के कुरई वन परिक्षेत्र के मोगली इलाके में पहुंच गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी है।
उन्होंने कहा कि इन हाथियों के आने से इस अभयारण्य में बाघों की निगरानी करने के साथ-साथ जंगल की सुरक्षा और पुख्ता होगी।
पेंच बाघ अभयारण्य के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया, ‘‘कर्नाटक से पांच नर हाथियों को सड़क मार्ग से सुरक्षित पेंच बाघ अभयारण्य के कुरई वन परिक्षेत्र के मोगली इलाके में रविवार सुबह करीब चार बजे लाया गया है।’’
उन्होंने कहा कि इसमें जनरल करियप्पा और जनरल थिमैया नाम के दो हाथी भी शामिल है। इन दोनों हाथियों की उम्र 8-8 साल है।
सिंह ने बताया कि इन दोनों के अलावा, इस दल में तीन अन्य हाथी बाली (40), लावा (21) एवं मारूति (20) शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पेंच बाघ अभयारण्य में हाथियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
सिंह ने बताया कि वन अमला इन हाथियों की आवश्यक देखरेख में लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY