देश की खबरें | राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मध्य प्रदेश में पांच दिन का राजकीय शोक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल , 21 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर राज्य में सरकार ने पांच दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और इस दौरान कोई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा ।

चौहान ने बताया कि दिवंगत राज्यपाल के सम्मान में मध्य प्रदेश सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों समेत सभी शासकीय कार्यालय एवं शिक्षण संस्थाएं आज मंगलवार को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने राज्यसभा में शिव प्रताप शुक्ला को मुख्य सचेतक नियुक्त किया : 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि उनके निधन पर मध्य प्रदेश में 21 जुलाई से 25 जुलाई तक पांच दिन का राजकीय शोक रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजकीय शोक की अवधि में प्रदेश में कोई आधिकारिक तथा मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे और इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine By Oxford: ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके का भारत में होगा ट्रायल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बनाएगी AZD1222 वैक्सीन.

उन्होंने कहा कि टंडन का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।

आज मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री और समस्त मंत्रिपरिषद ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा और टण्डन को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश की जनता की ओर से दिवंगत टंडन को श्रद्धांजलि देने के लिए वह लखनऊ जा रहे हैं।

टंडन 29 जुलाई 2019 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने थे। उनका मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)