चंडीगढ़, 26 मई हरियाणा के जींद जिले में मंगलवार को कोविड-19 से मौत का पहला मामला सामने आया वहीं राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 94 मामले दर्ज किये गए जिनमें से 33 अकेले गुरुग्राम से सामने आए।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना जारी किये जाने वाले बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर अब 1305 हो गए हैं।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड.
बुलेटिन के मुताबिक, जींद से एक मरीज की मौत का मामला सामने आने के बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
ताजा मामले में 33 मरीज गुरुग्राम में मिले हैं जबकि फरीदाबाद में 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया: 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अंबाला में पांच मरीज मिले हैं जिनमें गुवाहाटी से 24 मई को लौटा एक ट्रक चालक भी शामिल है।
इसके अलावा महेंद्रगढ़ में (12), पानीपत में (पांच), करनाल में (तीन), कुरुक्षेत्र और भिवानी में (तीन-तीन), पलवल, हिसार और रेवाड़ी में (दो-दो), नूंह और सिरसा में (एक-एक) मामला सामने आया है।
इससे पहले, चार मई को एक दिन में राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा, 75 मामले सामने आए थे।
हरियाणा में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 464 है जबकि 824 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में ठीक होने की दर 63.14 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 1.3 प्रतिशत है। राज्य में प्रति 10 लाख लोगों पर 4,024 टेस्ट किये जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY