श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, परिसर की चारदीवारी के बाहर तैनात उसके एक सुरक्षा कर्मी की तालिबान के एक लड़ाके ने गोली मार कर हत्या कर दी।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अनुबंध पर रखे गए इसके सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी गोलीबारी नहीं की। एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कर्मी को मामूली चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है।
बाद में, तालिबान का लड़ाका परिसर के बाहर मृत मिला।
हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उसकी मौत कैसे हुई।
संयुक्त राष्ट्र और तालिबान घटना की अलग-अलग जांच कर रहे हैं।
घटना के सिलसिले में तालिबान की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY