एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)
नोएडा, 19 अगस्त ‘नोएडा पावर कारपोरेशन लिमिटेड’ (एनपीसीएल) के एक बिजली घर में बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर 148 के नजदीक स्थित एनपीसीएल के बिजली घर में ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी वरुण पवार भी दलबल सहित मौके पर मौजूद हैं।
घटना के चलते नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY