देश की खबरें | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विवादित पोस्टर लगाने पर एफआईआर दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 26 सितंबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विवादित पोस्टर लगाने पर समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता संदीप यादव और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सिविल लाइंस चौराहे पर लगाए गए पोस्टर में शीर्षक दिया गया है, “सत्ता संरक्षण प्राप्त इन दुराचारियों के पोस्टर आखिर कब लगवाएगी सरकार।”

यह भी पढ़े | Shiromani Akali Dal Quits NDA: शिरोमणि अकाली दल ने छोड़ा बीजेपी का साथ, किसान बिल को लेकर तोड़ा NDA से गठबंधन.

पोस्टर में योगी आदित्यनाथ के साथ जिन व्यक्तियों की फोटो है, उन पर 376 लिखा हुआ है।

गौरतलब है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 यौन शोषण के लिये लगाया जाता है। पोस्टर में एक अखबार में छपी खबर की कटिंग भी लगी है जिसका शीर्षक है, “सख्तीः योगी बोले, दुराचारियों के पोस्टर चौराहों पर लगाएं।”

यह भी पढ़े | JP Nadda New Team: जेपी नड्डा के नई टीम में तमिलनाडु के किसी नेता को जगह नहीं.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन पोस्टरों को उतरवा लिया गया है और संदीप यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है, जबकि 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)