एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महिला केन्द्रीय मंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के विरोध में विदिशा जिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी की साइकिल रैली के दौरान शशांक भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कथित टिप्पणी की थी।

देश की खबरें | महिला केन्द्रीय मंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्राथमिकी

पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के विरोध में विदिशा जिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी की साइकिल रैली के दौरान शशांक भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कथित टिप्पणी की थी।

थाना प्रभारी कोतवाली वीरेन्द्र झा ने शुक्रवार को बताया, ''इस टिप्पणी को लेकर विदिशा नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश टंडन की शिकायत पर शशांक भार्गव के खिलाफ भादंसं की धारा 294, 504 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं दो अन्य शिकायतों पर भादंसं की धारा 188 और 354 ए (1—4) का प्रकरण भी पंजीकृत किया गया है।''

यह भी पढ़े | हरियाणा सरकार राज्य में निजी अस्पतालों / मेडिकल कॉलेजों में कोरोना जांच की कीमत को किया निर्धारित: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

टंडन ने आरोप लगाया, ''विधायक की टिप्पणी महिला विरोधी मानसिकता का परिचायक है।’’

भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां बृहस्पतिवार की रात विधायक भार्गव की फैक्टरी सह कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | तबलीगी गतिविधियों से जुड़े विदेशियों को काली सूची में रखने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 29 जून को होगी सुनवाई.

भार्गव ने शुक्रवार को आरोप बताया कि भाजपा नेता मुकेश टंडन सहित कुछ कार्यकर्ताओं ने उन पर बीती रात पत्थरों, डंडों एवं ईंटों से हमला किया। उन्होंने गोलियां भी चलाई।

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके निजी सुरक्षा गार्ड पर भी हमला किया तथा उनकी कार एवं फैक्टरी में तोड़फोड़ भी की।

इस संबंध में विदिशा के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने कहा, ''इस पथराव के मामले में भार्गव ने आवेदन दिया है। उनके कार्यालय के शीशे एवं कांच टूटे हैं। उनकी शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच हो रही है।''

भोपाल की गोविंदपुरा सीट से भाजपा विधायक कृष्णा गौर ने शशांक भार्गव के बयान को बेहद शर्मनाक बताया।

इसी बीच भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ''यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता", अर्थात-जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। हमारी इस संस्कृति के विपरीत कांग्रेस के नेता जिस तरह से लगातार हमारी नारी शक्ति के खिलाफ अभद्र ट्वीट और बयान दे रहे हैं, वह अत्यंत निंदनीय है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).