देश की खबरें | दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 15 महीने की बेटी के साथ आत्महत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरपुर, पांच अक्टूबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहमदपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता महिला ने कथित तौर पर ससुराल वालों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अपनी 15 महीने की पुत्री के आत्महत्या कर ली।

काजी मोहमदपुर थाना के अवर निरीक्षक मोहम्मद नसीम अंसारी ने बताया कि मृतकों में राम राजी रोड निवासी सुजीत की पत्नी सुगनी देवी (22) और उनकी 15 महीने की पुत्री शामिल हैं ।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के ADG प्रशांत कुमार ने कहा- हाथरस कांड के सहारे UP सरकार की छवि और माहौल खराब करने की जा रही है कोशिश.

उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला के पति और सास को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

नसीम ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है । दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेजे जाने के साथ मामले में छानबीन शुरू कर दी गयी है ।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: मुंबई पुलिस ने कहा- हमें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर 80 हजार से ज्यादा फेक अकाउंट बनाए गए.

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत लदौरा गाँव निवासी सुगनी देवी का दो वर्ष पूर्व सुजीत के साथ विवाह हुआ था और उनकी 15 महीने की एक बेटी थी।

विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण उनकी पुत्री और उसकी बच्ची को जिंदा जलाकर मार दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले हाल के दिनों में अकसर दहेज के तौर पर पलंग और अलमारी की मांग करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)