America: अमेरिका में चुनाव के दिन हमले की साजिश करने के आरोपी अफगान शख्स को एफबीआई ने गिरफ्तार किया
आरोपों के दस्तावेज के अनुसार, ओकलाहोमा सिटी के नसीर अहमद तौहिदी (27) ने सोमवार को गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों को बताया कि उसने अगले महीने चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रची थी. उसने अधिकारियों को यह भी बताया कि हमले के बाद उसे और उसके एक साथी को शहीद के तौर पर मरने की उम्मीद थी.
आरोपों के दस्तावेज के अनुसार, ओकलाहोमा सिटी के नसीर अहमद तौहिदी (27) ने सोमवार को गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों को बताया कि उसने अगले महीने चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रची थी. उसने अधिकारियों को यह भी बताया कि हमले के बाद उसे और उसके एक साथी को शहीद के तौर पर मरने की उम्मीद थी. अधिकारियों ने बताया कि तौहिदी सितंबर 2021 में अमेरिका आया था और उसने हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए हाल के सप्ताह में कुछ कदम भी उठाए थे. इसके लिए उसने एके-47 राइफलों का ऑर्डर दिया था, अपने पारिवारिक संपत्ति को बेचना शुरू कर दिया था तथा अपनी पत्नी एवं बच्चे को अफगानिस्तान भेजने के लिए हवाई टिकट भी ले लिया था.
यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है जब एफबीआई ने अमेरिकी धरती पर आतंकवादी हमले की आशंका को लेकर चिंताएं जताई थीं. एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने अगस्त में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया था कि ‘‘उनके लिए यह सोच पाना कठिन था कि उनके करियर में इतने सारे खतरे एकसाथ भी आ सकते हैं.’’ रे ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘आतंकवाद एफबीआई के लिए अब भी पहली प्राथमिकता है. अमेरिकी लोगों की रक्षा के लिए हम हर स्रोत का इस्तेमाल करेंगे.’’ यह भी पढ़ें : सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू की बेटी का निधन
हालांकि एफबीआई के हलफनामे में यह खुलासा नहीं किया गया है कि तौहिदी जांच अधिकारियों की नजर में कैसे आया, लेकिन इसमें हाल के महीनों के साक्ष्यों का हवाला दिया गया है, जो हमले की साजिश रचने में उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं. तौहिदी की पत्नी के तौर पर अपनी पहचान बताने वाली महिला ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. महिला ने अपना नाम उजागर नहीं किया. उसने कहा, ‘‘हम मीडिया से बात नहीं करना चाहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

