मुजफ्फरनगर, 25 नवंबर मुजफ्फरनगर में एक और किसान पर पराली जलाने के कारण जुर्माना लगाया गया और वायू प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के विरोध में बीकेयू कार्यकर्ताओं ने खतौली के तहसीलदार कार्यालय परिसर में पराली फेंक दी।
अतिरिक्त जिलाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के सिकंदरपुर गांव के किसान अशोक कुमार पर मंगलवार को 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सिंह ने कहा कि कुमार से पहले जिले में 37 और किसानों पर पराली या कचरा जलाने को लेकर जुर्माना लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर किसानों से जुर्माने के रूप में अब तक कुल 38,500 रुपये मिले हैं।
यह भी पढ़े | Manik Chand Surana Passed Away: राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री मानिक चंद सुराणा का निधन.
एक अधिकारी ने बताया कि पराली जलाने की वजह से किसानों पर जुर्माना लगाने के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के बीच भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खतौली तहसीलदार के कार्यालय परिसर में फसल अवशेष और कचरा फेंक दिया।
संगठन के मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में बीकेयू कार्यकर्ता तहसीलदार कार्यालय में धरने पर भी बैठ गए।
उन्होंने कहा, हालांकि, जिला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद धरना बंद हो गया था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY