देश की खबरें | किसान नेता शेट्टी ने राजनीतिक नेताओं से मराठा आरक्षण पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आरक्षण की मांग को लेकर अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जारांगे से मिलकर एकजुटता व्यक्त करने यहां आए किसान नेता राजू शेट्टी ने सोमवार को महाराष्ट्र के नेताओं से काफी समय से लंबित मराठा आरक्षण मुद्दे के समाधान में तेजी लाने की अपील की।
जालना (महाराष्ट्र), 11 सितंबर आरक्षण की मांग को लेकर अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जारांगे से मिलकर एकजुटता व्यक्त करने यहां आए किसान नेता राजू शेट्टी ने सोमवार को महाराष्ट्र के नेताओं से काफी समय से लंबित मराठा आरक्षण मुद्दे के समाधान में तेजी लाने की अपील की।
मराठा समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 14 दिनों से मध्य महाराष्ट्र के इस जिले के अंतरवाली सारती गांव में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जारांगे ने रविवार से तरल पदार्थ और दवाएं लेना बंद कर दिया है।
राज्य के प्रमुख किसान संगठन स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रमुख शेट्टी ने कार्यकर्ता के साथ मराठा आरक्षण मुद्दे पर समर्थन व्यक्त करने के लिए अंतरवाली सारती का दौरा किया।
गांव में किसान नेता ने इस बात पर जोर दिया कि यह संघर्ष सिर्फ जारांगे का नहीं, बल्कि एक ऐसा मुद्दा है जो पूरे महाराष्ट्र को प्रभावित करता है।
पूर्व सांसद ने राजनीतिक नेताओं से मराठा आरक्षण मुद्दे के समाधान में तेजी लाने का आह्वान किया, जो मुख्य रूप से कृषक समुदाय के लिए लंबे समय से चिंता का विषय रहा है।
शेट्टी ने 2011 में संसद में मराठा आरक्षण का मुद्दा उठाने के अपने प्रयास को याद किया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि मराठा समुदाय का एक बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है और कठिन आर्थिक परिस्थितियों का सामना करता है।
शेट्टी ने कहा कि सरकार की “प्रतिकूल” नीतियों और प्रतिकूल प्राकृतिक कारकों ने इन किसानों को संकट में डाल दिया है।
किसी का नाम लिये बिना शेट्टी ने कुछ लोगों पर मराठा आरक्षण की राह में बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया, जिससे समुदाय को आरक्षण के अपने उचित दावे से वंचित होना पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

