देश की खबरें | दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, उत्तर-पूर्व मानसून की शुरुआत हुई : मौसम विभाग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार बुधवार को देश से विदा हो गया। यह अपनी सामान्य तिथि के 13 दिन बाद वापस गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत हो गई है जिसके चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के हिस्सों, कर्नाटक और केरल में अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बारिश होती है।

यह भी पढ़े | Delhi: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने HSRP रजिस्ट्रेशन और कलर कोडेड स्टिकर पर की समीक्षा बैठक.

आईएमडी ने कहा, '' देश के अधिकतर भागों में वर्षा संबंधी गतिविधियों में आई खासी कमी के मद्देनजर दक्षिण-पश्चिम मानसून की आज 28 अक्टूबर को पूरी तरह से विदाई हो गई।''

उन्होंने कहा कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में एक चक्रवाती दौर बना हुआ है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बोले- राजधानी में केवल ग्रीन पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग की अनुमति.

विभाग ने कहा, '' इसके प्रभाव के चलते केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले पांच दिनों के दौरान मध्यम गरज के साथ छिटपुट बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। साथ ही अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु में जबकि अगले 24 घंटे में दक्षिण केरल के हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।''

उन्होंने कहा कि देश के बाकी भागों में अगले चार-पांच दिन मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है।

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून काफी देर से लौटा है जबकि इसकी विदाई की सामान्य तिथि 15 अक्टूबर रहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)