5.4 फुट की कांसे की यह प्रतिमा एक बड़े पत्थर पर बनी हुई है जिस पर ‘‘रेसिस्ट फिश’’ टिप्पणी लिख दी गई है।
अभी किसी ने इस कृत्य की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन और सिख तीर्थयात्रियों की बस के बीच भीषण टक्कर, कम से कम 20 की मौत.
यह प्रतिमा डेनमार्क के कहानीकार एंडरसन को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई गई थी। यह प्रतिमा लंबे समय से असामाजिक तत्वों के निशाने पर रही है।
यह प्रतिमा एक काल्पनिक समुद्री राजा की जलपरी बेटी पर आधारित है जो हैन्स क्रिश्चियन एंडरसन की कहानी के अनुसार एक राजकुमार के प्यार में पड़ जाती है और इंसानी रूप लेने की इच्छा रखती है।
पिछले महीने कोपेनहेगन में एक डेनिश मिशनरी में एक प्रतिमा को भी विरूपित किया गया था। अभी यह पता नहीं चला है कि क्या इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है।
गौरतलब है अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दुनियाभर में दासता के प्रतीक वाली प्रतिमाओं को हटाने का सिलसिला चल पड़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY