Punjab: पंजाब पुलिस का दावा, कहा- लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े जबरन वसूली गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित जब उधार ले लेते थे तो आरोपी उनसे भारी ब्याज वसूलते थे. उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि आरोपियों ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पुलिस के मुताबिक रोहित भारद्वाज के पास से 14.78 लाख रुपए बरामद किए गए हैं.

Lawrence Bishnoi (Photo Credit: IANS)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बुधवार को कहा कि उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से जुड़े जबरन वसूली गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन जुआ प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ठगते थे. पुलिस महानिदेशक (DGP) पंजाब गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने कहा कि मोहाली (Mohali) में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने मामले में समन्वित कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद जीरकपुर के रोहित भारद्वाज (Rohit Bhardwaj) और चंडीगढ़ (Chandigarh) के निवासियों मोहित भारद्वाज तथा अर्जुन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया.

राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा कि आरोपी लोगों को मामूली सट्टेबाजी शुल्क का भुगतान करने के बदले उच्च लाभ का वादा करके ऑनलाइन जुआ मंच 'डायमंड एक्सचेंज' में शामिल होने के लिए राजी करते थे. उन्होंने कहा, "शुरुआत में, पीड़ित कुछ ईनाम जीतते थे, लेकिन फिर पैसे गंवाना शुरू कर देते थे. इसके बाद आरोपी उन्हें लाखों रुपये उधार देने की पेशकश करते थे ताकि वे मंच पर सट्टेबाजी जारी रख सकें." Man Stabs Daughter 25 Times: पिता बना हैवान! अपनी ही बेटी पर चाकू से किए 25 वार, कैमरे में कैद हुई वारदात

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित जब उधार ले लेते थे तो आरोपी उनसे भारी ब्याज वसूलते थे. उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि आरोपियों ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पुलिस के मुताबिक रोहित भारद्वाज के पास से 14.78 लाख रुपए बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल दस्तावेज मिले हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट