देश

Man Stabs Daughter 25 Times: पिता बना हैवान! अपनी ही बेटी पर चाकू से किए 25 वार, कैमरे में कैद हुई वारदात

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक लड़की की चाकू से कई बार वार करके हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि ऐसी ही एक घटना गुजरात से भी सामने आ गई. यहां हत्यारा कोई और नहीं बल्कि लड़की का पिता है.

Man Stabs Daughter 25 Times: पिता बना हैवान! अपनी ही बेटी पर चाकू से किए 25 वार, कैमरे में कैद हुई वारदात
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

सूरत: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक लड़की की चाकू से कई बार वार करके हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि ऐसी ही एक घटना गुजरात से भी सामने आ गई. यहां हत्यारा कोई और नहीं बल्कि लड़की का पिता है. सूरत में एक पिता ने चाकू से करीब 25 बार प्रहार करके अपनी 19 साल की बेटी की हत्या कर दी. इस हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Delhi-Like Murder in Bihar: सीतामढ़ी में दिल्ली जैसी वारदात, सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किए चाकू से ताबड़तोड़ 12 वार. 

लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि वह छत पर सोई थी. छत पर सोने को लेकर हुए विवाद के बात पिता ने बेटी की 25 बार चाकू से गोदकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. सूरत के कडोदरा इलाके में 18 मई को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सूरत पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी की पहचान रामानुज के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ सूरत की सत्य नगर सोसाइटी में किराए के मकान में रहता था. सीसीटीवी फुटेज में रामानुज को अपनी बेटी पर चाकू से वार करते हुए देखा जा सकता है. परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की, हालांकि, रामानुज ने जबरन मारपीट की और हमला कर अपनी पत्नी को घायल कर दिया. हंगामा होने पर उसने अपनी बेटी को पकड़ लिया और उसे तब तक चाकू घोपता रहा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई.

अपनी बेटी की हत्या करने के बाद, रामानुज ने अपनी पत्नी पर हमला करने के उद्देश्य से छत पर उसका पीछा किया. उनके अन्य बच्चों ने बचाने की कोशिस की, लेकिन हमले के दौरान वे भी घायल हो गए.

इसके बाद घटना की सूचना सूरत पुलिस को दी गई. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छत पर सो रही अपनी बेटी को लेकर उसने अपनी पत्नी से बहस की, जिसने बाद में विवाद का रुप ले लिया. आरोपी ने गुस्सें में आकर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा 16 वर्षीय लड़की की हत्या करने के बाद कुछ दिनों बाद सामने आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).