Delhi-Like Murder in Bihar: सीतामढ़ी में दिल्ली जैसी वारदात, सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किए चाकू से ताबड़तोड़ 12 वार
बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां हरिबेला गांव में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर 12 बार चाकुओं से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया.
- Read in
- English
पटना: बिहार के सीतामढ़ी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां हरिबेला गांव में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर 12 बार चाकुओं से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. दरअसल लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था, इसी से गुस्साए शख्स ने यह कदम उठाया. लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है. शर्मनाक! बिहार के गया में बदमाशों ने सरेआम प्रेमी युगल से की दुर्व्यवहार, लड़की के साथ अश्लील हरकत भी की.
घटना सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के हरीबेला गांव की है. यहां सोमवार को 22 वर्षीय चंदन कुमार ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 20 वर्षीय युवती पर चाकू से 12 वार कर दिये. लड़की का इलाज सीतामढ़ी कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बथनाहा के थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
लड़की के परिजनों ने चंदन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक चंदन का पिछले चार साल से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. छह महीने पहले उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखने के बाद लड़की के परिवार ने बथनाहा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पंचायत के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन चंदन लगातार लड़की पर शादी का दबाव बनाता रहा. सोमवार को जब वह स्थानीय बाजार से घर लौट रही थी तो कहासुनी के बाद चंदन ने लड़की को रोका और चाकू मार दिया.
लड़की के पेट, छाती और पैर पर कई बार चाकुओं से हमला किया गया है. युवती पर हुए हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

