एजेंसी न्यूज

बांग्लादेश में भारतीयों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किये हुए है विदेश मंत्रालय: एस जयशंकर

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि लगभग 1,000 भारतीय छात्र बांग्लादेश से विभिन्न सीमाओं या उड़ान के माध्यम से भारत लौट आए हैं. बांग्लदेश में हिंसक झड़प जारी है जिसमें कथित तौर पर 90 से अधिक लोग मारे गए हैं.

बांग्लादेश में भारतीयों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किये हुए है विदेश मंत्रालय: एस जयशंकर
External Affairs Minister S Jaishankar | Credit- ANI

नयी दिल्ली, 20 जुलाई : विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि लगभग 1,000 भारतीय छात्र बांग्लादेश से विभिन्न सीमाओं या उड़ान के माध्यम से भारत लौट आए हैं. बांग्लदेश में हिंसक झड़प जारी है जिसमें कथित तौर पर 90 से अधिक लोग मारे गए हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्रालय का पूरा ध्यान बांग्लादेश में भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने पर है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश में भारतीय मिशन भारतीय नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं. मंत्रालय ने कहा, "अब तक, 778 भारतीय छात्र विभिन्न सीमाओं के जरिये भारत लौट आए हैं. इसके अलावा, लगभग 200 छात्र ढाका और चटगांव हवाई अड्डों के माध्यम से नियमित उड़ान सेवाओं द्वारा घर लौट आए हैं." यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले बंदूकधारी ने रैली से पहले कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाया था: अधिकारी

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्रालय का ध्यान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में कुल भारतीय नागरिकों की संख्या लगभग 15,000 होने का अनुमान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 12:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).