डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले बंदूकधारी ने रैली से पहले कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाया था: अधिकारी
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने ड्रोन बरामद कर लिया है. एफबीआई पिछले शनिवार को रैली में 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स द्वारा की गई गोलीबारी के मामले की जांच का नेतृत्व कर रही है.
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने ड्रोन बरामद कर लिया है. एफबीआई पिछले शनिवार को रैली में 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स द्वारा की गई गोलीबारी के मामले की जांच का नेतृत्व कर रही है. क्रुक्स ने उस ‘बटलर फार्म शो’ के मैदान के पास स्थित एक इमारत की छत से कई गोलियां चलाईं, जहां ट्रंप भाषण दे रहे थे. इसके बाद ‘सीक्रेट सर्विस’ के स्नाइपर की गोली लगने से क्रुक्स की मौत हो गई.
ड्रोन का विवरण देने वाले अधिकारी इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और उन्होंने उनका नाम न छापने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बात की. ड्रोन के बारे में विस्तृत जानकारी सबसे पहले ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने दी थी. यह भी पढ़े : अमेरिका ने अपने नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सलाह दी
रैली के दौरान हुए हमले में एक गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी. ट्रंप को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में 50 वर्षीय अग्निशमन कर्मी कोरी कॉम्पेरेटोरे की मौत हो गई थी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

