जरुरी जानकारी | निर्यातक निकाय फियो ने रविकांत कपूर को उपाध्यक्ष चुना

नयी दिल्ली, 30 मार्च निर्यातकों के शीर्ष निकाय फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) ने मुंबई स्थित निर्यातक रविकांत कपूर को अपना उपाध्यक्ष चुना है।

फियो ने एक बयान में कहा कि कपूर ने चेन्नई स्थित चमड़ा और फुटवियर निर्यातक इसरार अहमद का स्थान लिया है।

नवंबर, 2024 से फियो की प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत कपूर वूलटेक्सप्रो के संस्थापक-चेयरमैन हैं।

कपूर ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान वह निर्यात डेटा प्रसंस्करण और निगरानी प्रणाली को सुव्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे और निर्यातकों के लिए कारोबारी सुगमता को बेहतर बनाने के लिए सरकार के साथ काम करेंगे।

लुधियाना के एससी रल्हन अगले महीने फियो के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)