जरुरी जानकारी | निर्यातकों ने लॉकडाउन के बीच रेल मार्ग से 9,000 टन मसाला बांग्लादेश भेजा

नयी दिल्ली, 19 जुलाई कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से सड़क परिवहन बाधित होने के चलते पहली बार रेल मार्ग से बांग्लादेश को मिर्च, हल्दी और जीरा जैसे 9,000 टन से अधिक मसाले बांग्लादेश भेजे गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने में 5000 टन से अधिक हल्दी, 4300 टन मिर्च और 100 टन जीरे का निर्यात रेल मार्ग द्वारा बांग्लादेश को किया गया है। ये मसाले आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से वहां भेजे गए।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

बांग्लादेश भारतीय मसालों का प्रमुख आयातक है और भारत के कुल मसाला निर्यात में मात्रा के संदर्भ में उसकी नौ प्रतिशत हिस्सेदारी तथा मूल्य के संदर्भ में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी है।

वर्ष 2019-20 के दौरान बांग्लादेश को लगभग 1,005 करोड़ रुपये मूल्य के 1,09,950 टन मसालों का निर्यात किया गया था। इसमें मुख्य रूप से जीरा, मिर्च, अदरक और हल्दी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

इससे पहले बांग्लादेश को भारत से 95 प्रतिशत मसाला निर्यात घोजाडंगा, मुंद्रा, हिली, मोहदीपुर, पेट्रापोल या न्हावा शेवा के जरिए सड़क मार्ग से किया जाता था।

अधिकारी ने बताया कि पहली बार हल्दी और मिर्च के निर्यातकों ने दक्षिण मध्य रेलवे के सहयोग से रेल मार्ग के जरिए निर्यात किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले एक महीने में 5250 टन हल्दी, 4300 टन मिर्च और 100 टन जीरे का निर्यात आंध्र, तेलंगाना बेल्ट से रेल द्वारा किया गया है।’’

निर्यातकों से रेल से सामान भेजने को अधिक सुविधाजनक पाया है और इसके जरिए लागत कम आने की बात कही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)