Chandan Jatra Festival of Jagannath Puri: पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन जात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में धमाका, 15 झुलसे
ओडिशा के पुरी में बुधवार रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से पंद्रह लोग झुलस गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुरी, 30 मई : ओडिशा के पुरी में बुधवार रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से पंद्रह लोग झुलस गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे.
पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया. पुलिस ने बताया कि जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए. यह भी पढ़ें : एलजी को आधी गर्मियां बीतने के बाद आया ‘हीट वेव’ का ख्याल: सौरभ भारद्वाज
एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

