Rajasthan: मौसम के बदले मिजाज से राजस्थान में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद

राजस्थान में एक नए परिसंचरण तंत्र के चलते तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग केंद्र, जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान बांसवाड़ा में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Summer प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 20 मार्च : राजस्थान में एक नए परिसंचरण तंत्र के चलते तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग केंद्र, जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान बांसवाड़ा में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि इसके अलावा दिन का अधिकतम तापमान फलोदी में 42.2 डिग्री, डूंगरपुर में 41.7 डिग्री, टोंक में 41.3 डिग्री, पिलानी में 41.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.0 डिग्री, बीकानेर एवं जालोर में 40.7-40.7 डिग्री, चुरू में 40.6 डिग्री और नागौर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य के कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और लू चल रही हैं. हालांकि, मौसम में बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम केंद्र के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बना प्रतिचक्रवाती तंत्र कमजोर हो रहा है तथा वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इस बदलाव के असर से आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होगी. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश, बर्फबारी की संभावना : मौसम विभाग

इससे राज्य के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने तथा आज से ही राज्य में लू से राहत मिलने की संभावना है. आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड