कर्नाटक में शराब पर आबकारी शुल्क 11 प्रतिशत बढ़ाया गया
बजट में भी शराब पर आबकारी शुल्क छह प्रतिशत बढाया गया था।
बेंगलूरु, छह मई कर्नाटक सरकार ने शराब पर आबकारी शुल्क 11 प्रतिशत ऊंचा करने का बुधवार को फैसला किया। सरकार ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उपायों के तहत शराब की दुकान खोलने पर लगी रोक उठाने के दो दिन बाद इस पर आबकारी शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि राजस्व बढ़ाया जा सके।
बजट में भी शराब पर आबकारी शुल्क छह प्रतिशत बढाया गया था।
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सरकार के यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘हमने आबकारी शुल्क 11 प्रतिशत बढ़ा दिया है। यह बजट में की गयी वृद्धि के अतिरिक्त है।’ उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी एक दो दिन में प्रभावी होगी क्योंकि सामान पर इसका ठप्पा लगाने और अन्य प्रक्रियाओं में कुछ समय लगता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शुल्क में यह वृद्धि बजट में की गयी छह प्रतिशत की वृद्धि के अतिरिक्त है।
कर्नाटक में संक्रमण नियंत्रण के लिए पाबंदी वाले इलाकों को छोड़ बाकी जगहों पर शराब की दुकानें सुबह सात से रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
राज्य के आबकारी विभाग की सूचना के अनुसार कर्नाटक में मंगलवार को 182 करोड़ रुपये मूल्य की 4.21 लाख पेटी (36.37 लाख लीटर) भारत में विनिर्मित शराब और 15 करोड़ रुपये की 90 हजार पेटी (7.02 लाख लीटर) बीयर की बिक्री हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

